Friday 23 June 2023

चिपको आंदोलन के लिए मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 🙏

चिपको आन्दोलन की शुरुवात 1973 में भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा, कामरेड गोविन्द सिंह रावत, चण्डीप्रसाद भट्ट तथा श्रीमती गौरादेवी के नेत्रत्व मे हुई थी।


23 जून 1934 को समाज सुधारक चंडी प्रसाद भट्ट का जन्म हुआ था। इनका जन्म उत्तराखंड के चमोली जिले में हुआ था।

चंडी प्रसाद भट्ट जी 1964 में दाशोली ग्राम स्वराज्य संघ की स्थापना की थी। 

1973 में वन विभाग द्वारा वनों की कटाई के विरोध में इनके और कई पर्यावरणविद और समाज सुधारक के आह्वान पर चिपको आंदोलन शुरू हुआ।

चिपको आंदोलन के कारण ही सरकार को वनों के मामलों में अपनी नीति पर पुनर्विचार करना पड़ा।

चिपको आंदोलन के लिए ही चंडी प्रसाद भट्ट जी को 1982 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2005 में इनको पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

                         Ayush Jaiswal

No comments:

Post a Comment