23.6.23

यूपी बोर्ड के नैतिक शिक्षा पाठ्यक्रम में वीर सावरकर जी की जीवनी भी शामिल

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने विनायक दामोदर सावरकर, चंद्रशेखर आजाद, नाना साहब, अरविंद घोष, बेगम हजरत महल और सीवी रमन सहित 50 महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथा को नैतिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया है।

2023-2024 के सत्र से नैतिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में इन महापुरुषों के बारे में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं पढ़ सकेंगे।

बरसाना के श्रीजी मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहन के प्रवेश करें 🙏

बरसाने के श्रीजी मंदिर में आप अमर्यादित कपड़े पहन कर आते हैं तो प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

22 जून दिन गुरुवार को मंदिर प्रशासन ने बैनर बनाकर मंदिर के परिसर में इसकी सूचना को लगा दिया है।



मंदिरों में अमर्यादित कपड़े पहन के आने पर कई हिंदू संगठनों ने विरोध किया था।

ब्रज आचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्यामराज जी का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं में मस्ती का माहौल दिखता है। 

मेरे हिसाब से भी कपड़े पहनने की एक मर्यादा होनी चाहिए। जैसे की हम जब बीच पर जाते हैं तो कुछ अलग कपड़े पहनते हैं, शादियों में कुछ अलग कपड़े पहनते हैं, जब घर के अंदर रह रहे होते तो कुछ अलग तरह के कपड़े पहनते हैं, सोने के समय कुछ अलग तरह के कपड़े पहनते हैं, फॉरेन घूमने जाते हैं तो अलग तरह के कपड़े पहनते हैं.. ठीक इसी प्रकार अगर हम मंदिर जाते हैं तो हमें ढंग के कपड़े पहने चाहिए।

धन्यवाद!

चिपको आंदोलन के लिए मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 🙏

चिपको आन्दोलन की शुरुवात 1973 में भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा, कामरेड गोविन्द सिंह रावत, चण्डीप्रसाद भट्ट तथा श्रीमती गौरादेवी के नेत्रत्व मे हुई थी।


23 जून 1934 को समाज सुधारक चंडी प्रसाद भट्ट का जन्म हुआ था। इनका जन्म उत्तराखंड के चमोली जिले में हुआ था।

चंडी प्रसाद भट्ट जी 1964 में दाशोली ग्राम स्वराज्य संघ की स्थापना की थी। 

1973 में वन विभाग द्वारा वनों की कटाई के विरोध में इनके और कई पर्यावरणविद और समाज सुधारक के आह्वान पर चिपको आंदोलन शुरू हुआ।

चिपको आंदोलन के कारण ही सरकार को वनों के मामलों में अपनी नीति पर पुनर्विचार करना पड़ा।

चिपको आंदोलन के लिए ही चंडी प्रसाद भट्ट जी को 1982 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2005 में इनको पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

                         Ayush Jaiswal

22.6.23

Instagram Verified Badge Monthly Charges



Twitter ki tarah ab aap Instagram par bhi verified badge apne naam ke aage lagwa sakte hain. Eske liye apke pass  government document hona chahiye. Aur sabse jaruri baat..es badge ke liye apko monthly 699 pay karne honge.

Facebook Memories | Ayush Jaiswal |

प्रखर विरोध के बाद बदले गए फिल्म आदि पुरुष के कई डायलॉग


आदि पुरुष जिसमें प्रभास और कृति सेनन ने अपना रोल निभाया है। इस फिल्म में कई ऐसे संवाद हैं जिसको लेकर बहुत ज्यादा बहस छिड़ चुका था। बजरंगबली जी के लिए कुछ जो डायलॉग लिखे गए थे उसको कुछ संगठनों ने और लोगों ने बहुत कड़ी निंदा की।

इसके बाद फिल्म निर्माताओं और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला जी ने कहा था कि इसके संवाद बदलेंगे ताकि किसी की भावनाएं आहत ना हो। 

मेरा खुद का मानना है कि अगर इस मूवी के डायलॉग ऐसे होते जो रामायण में थे, रामानंद सागर जी के रामायण में थे वहीं से अगर यह कॉपी किए होते तो यह मूवी बहुत अच्छा नाम कमाती। 

एक और मनोज मुंतशिर शुक्ला जी मूवी रिलीज होने के पहले बोल रहे थे कि यह मूवी रामायण पर बेस्ड है लेकिन जब मूवी रिलीज हो गया तो मनोज शुक्ला जी ने बोला कि यह मूवी इंस्पायर्ड है।

कई चैनलों पर अपने बचाव में मनोज मुंतशिर जी ने बोला कि हमारे गांव में कथाओं में ऐसी भाषा का प्रयोग किया जाता है इसलिए हमने ऐसे संवाद डाले थे।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस मूवी के रिलीज होने के दूसरे दिन ही नेपाल में इस मूवी को बैन कर दिया गया था क्योंकि इसमें जानकी (मां सीता)हैं, उनके बारे में गलत फैक्ट्स बताए गए थे।


कैसे रहें स्वस्थ आज के तकनीकी युग में

मेडिकल साइंस के नए नंबर यह बता रहे हैं कि depression, एंजाइटी, हाई ब्लड प्रेशर,  हार्ट प्रॉब्लम कैंसर और डायबिटीज जैसे जानलेवा रोगों के शिकार लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।

इन सब के पीछे का मेन रीजन हमारा डेली रूटीन है।

इतनी सुख-सुविधाओं का मिलना भी इसमें मेन रीजन है।

जो हमारे कामकाज का रूप है स्वरूप है वह भी मैक्सिमम डिजिटल होता जा रहा है, कंप्यूटर में बैठकर काम करना है।

और आगे की बात करें कि लोग पौष्टिक खाना खाने की बजाय फास्टफुड दबाकर खा रहे हैं।

ज्यादा पीछे ना जाते हुए 10-15 साल पीछे अगर आप जाएंगे तो पाएंगे कि लोगों की जीवन शैली और दिनचर्या बहुत ही अच्छा होता था।

आज इस युग में आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो फिर से योग की ओर लौटना होगा।

जिम में लोग जाकर दौड़ भाग करते हैं इससे उनके ❤️ पर लोड पड़ता जिससे हार्ट अटैक की समस्या बढ़ती जा रही है।

आज के समय में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो उसके लिए आप सुबह जल्दी उठें।

सुबह का नाश्ता राजा की तरह करें।

खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए।

सुबह कम से कम 15 से 30 मिनट तक योगा करें। योगा करने के लिए अच्छे-अच्छे वीडियोस आप यूट्यूब पर सर्च कर सकते हैं।

अगर आप चाय के आदी हैं तो सुबह का चाय बिलकुल न पिएं।

कोई भी रिफाइंड चीज खाने से बचें खासकर अगर चीनी है तो चीनी कम से कम जितना कम से कम हो सके उतना यूज करें क्योंकि चीनी बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।

दोपहर में आप दही खा सकते हैं।

पानी जब भी पिए तो बैठकर पिए और sip करके पिए।

अल्कोहल का सेवन करते हैं तो हफ्ते में केवल एक बार ही सेवन करें।

आजकल हम देख रहे हैं कि इतनी ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आ गए हैं कि जिस पर वो हावी हो चुके हैं। आवश्यकता होने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का यूज़ करें। मोबाइल फोन लिमिटेड टाइम के लिए चलाएं

यदि आप फोन पर बात करते हैं तो कोशिश करिए कि लाउडस्पीकर पर फोन डाल कर बात करें

रूम में अगर अंधेरा हो और फोन आप यूज कर रहे हैं तो इससे इस चीज से बचें।

खाना खाने के बाद तुरंत लेट नहीं जाना चाहिए बल्कि कुछ कदम चलना चाहिए।

तनाव से मुक्त होने के लिए आप सॉन्ग सुन सकते हैं।

अच्छे लोगों से मिलते रहिए और अपने दिल की बात करते रहिए।

खुश रहो और खुशियां बाटो..


धन्यवाद!

Uniform Civil Code Article 44 of The Constitution

जब देश में संविधान बन रहा था उसी समय समान नागरिक संहिता बनाने के बारे में उल्लेख किया जा चुका है। 

संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे।

आर्टिकल 44, डायरेक्टिव प्रिंसिपल्स आफ स्टेट पॉलिसी का सब्जेक्ट मैटर है, जिसको लेकर हम न्यायालय में नहीं जा सकते हैं कि इसको लागू करवाया जाए। क्योंकि इस पर स्टेट बाउंड नहीं है.. वह चाहे तो इसे लागू करा सकता है। 

तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस पर जोर नहीं दिया जाता है।

लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगा कि अब इस समय सरकार समान नागरिक संहिता पर लोगों की राय मांग रही है।

सभी के लिए एक समान कानून होने से सामाजिक समरसता आएगी। लोकतंत्र में सभी को बराबरी का अधिकार मिलेगा धर्म पर आधारित कट्टरता में काफी हद तक कमी हो जाएगी। 

आइए समझते हैं यूनिफॉर्म सिविल कोड होता क्या है और उसके लागू होने से क्या क्या बदलाव आयेंगे..

समान नागरिक संहिता दरअसल एक देश एक कानून की विचारधार पर आधारित है। यूसीसी के अंतर्गत देश के सभी धर्मों और समुदायों के लिए एक ही कानून लागू किए जाना है। समान नागरिक संहिता यानि यूनिफॉर्म सिविल कोड में संपत्ति के अधिग्रहण और संचालन, विवाह, तलाक और गोद लेना आदि को लेकर सभी के लिए एकसमान कानून बन जायेगा।

इसी तरह ईसाई और सिखों के लिए भी अलग पर्सनल लॉ हैं। इधर यूनिफॉर्म सिविल कोड के जरिए पर्सनल लॉ को खत्म करके सभी के लिए एक जैसा कानून होगा। यानी भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए निजी मामलों में भी एक समान कानून, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो।











कुछ इस तरह से आप व्हाट्सएप पर चैट 🔐 locked कर सकते हैं..

व्हाट्सएप पर एक नया फीचर जुड़ चुका है।

यदि आप भी किसी पर्सनल चैट को छुपाना चाहते हैं तो उसके लिए प्रोफाइल सेक्शन में जाकर इस फीचर को इनेबल कर सकते हैं।

चैट 🔐 जो ऑप्शन है या अपने आप चैट के कंटेंट को नोटिफिकेशन में ही छिपा देता है।.


इस बात का ध्यान रखिएगा कि लॉक किए गए चैट के बारे में जो मैसेज आता है इसको लेकर नोटिफिकेशन भी सामने वाले को भेजता है।

अगर आप भी इस फीचर का यूज़ करना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह इसको यूज कर सकते हैं..

सबसे पहले अपना व्हाट्सएप खोलें और उस चैट को चुनें जिससे आप लॉक करना चाहते हैं।

फिर उसके बाद चैट के प्रोफाइल सेक्शन में जाइए इसमें चैट लॉक ऑप्शन आपको दिखेगा।

वहां पर आपको लॉक दिस चैट विद फिंगरप्रिंट का जो ऑप्शन है उसको इनेबल करना पड़ेगा।

इसके बाद अपने फिंगरप्रिंट से आप लोग को कंफर्म कर दीजिए।

इन सब के बाद आपको व्यू और कैंसिल का ऑप्शन दिखेगा यहां पर आपको व्यू क्लिक करना होगा।

बस अब आपका चैट लॉक हो चुका है।



सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल • रोनाल्डो, अली दाई, लियोन मेसी, सुनील छेत्री, मुख्तार देहरी •

दैनिक जागरण

कप्तान सुनील छेत्री की हैट्रिक से भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर सैफ फुटबॉल चपियनशिप में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत कर ली है।

इसके साथ ही करिश्माई छेत्री एशिया में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

क्षेत्री जी के 138 मैचों में अभी तक 90 गोल हो चुके हैं।


किरदारों में जान डालने के लिए जाने जाते थे अमरीश पुरी जी

 22 जून 1932 में अमरीश पुरी जी का जन्म हुआ था। एक से लेकर अनेक चरित्र भूमिकाओं के किरदार में समा जाते थे अमरीश पुरी जी । भारत के लाहौर में जो अब पाकिस्तान में है उनका जन्म हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगा कि 40 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। मिस्टर इंडिया का जो मोगैंबो वाला किरदार था उससे बहुत ज्यादा फेमस हो गए। बॉलीवुड के लोकप्रिय खलनायको में इनकी गिनती होती थी। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, राम लखन, कोयला,  ग़दर सहित चार सौ से अधिक फिल्म में अमरीश पुरी जीने ने करी है।



प्लूटो का सबसे बड़ा चंद्रमा चारोन

 22 जून 1978 में अंतरिक्ष विज्ञानियों जेम्स क्रिस्टी व रॉबर्ट हैरिंगटन ने यूएस नवल ऑब्जर्वेटरी फ्लैंग स्टाफ स्टेशन की टेलीस्कोप की मदद से प्लूटो के पांच चंद्रमा में सबसे बड़ा चंद्रमा चारोन की खोज की थी । चारोन का व्यास 1208 किलोमीटर है, जो प्लूटो के आधे से थोड़ा अधिक है।

PSLV C34

 22 June 2016 mein Aaj hi pahli bar ISRO ne pslv c34 ki madad se ek sath 20 upgrahon ko antriksh mein bheja tha. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से या प्रक्षेपण किया गया था इसके पहले एक साथ कई उपग्रह भेजने की क्षमता केवल अमेरिका और रूस के पास ही थी।

JCB Video


 

Dekhiye jab Chimpanji ko laga ki uska baccha mar chuka hai.


 

21.6.23

Tweet of Yogi Adityanath Ji

पशु-पक्षियों का ध्यान रखना भी हमारा धर्म है। प्राणि मात्र की सेवा हमारा संस्कार है। 

मेरी अपील है कि आप सभी इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए छोटे बर्तनों में दाना-पानी अवश्य रखें।

पशुधन को भी सुरक्षित रखें, उनके लिए भी पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो।


SURYA MY KING ❤ 😍























😍

 

Shri Jagannath Rath Yatra 🙏 Photo by Gaurav Taneja{flying beast}

Jai Jagannath Prabhu 🙏

20.6.23

Bada Imambada, Bhool Bhulaiyaa Visit Lucknow 😍



Lucknow में
  Bada Imambara Jane ka plan bana rahe Hain to badhiyan Hain. Sabse pahle apna bike ya car parking mein laga dein. Bina parking wali gadiyon ka chalan kat jata hai. Parking fees bahut nominal hai. Andar Jake aapko apna bag jama karna hota hai..jiska fees 5 rupees hai. Uske baad main entry ke liye apko ticket Lena padta hai. Aap combo pack bhi le sakte Hain aur single visit ka bhi. Jute chappal andar aap jama karwa sakte Hain. Bhool bhulaiyaa ka apna alag fun hai.lekin agar apko andhere se dar lagta hai to andar jane se bache.