Saturday 8 July 2023

इतिहास में 8 जुलाई के दिन क्या हुआ था?

आज ही के दिन 8 जुलाई 1918 को भारत में संवैधानिक सुधारों के लिए मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड रिपोर्ट प्रकाशित हुई। 1919 का भारत सरकार अधिनियम इसी रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर बना था। इस रिपोर्ट के तहत एडमिनिस्ट्रेशन में पहली बार भारतीयों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाते हैं।


8 जुलाई 1947 में पुर्तगाली नाविक वास्कोडिगामा भारत की खोज के लिए निकला था। उसने पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से सफर की शुरुआत की थी। 20 मई 1498 को केरल के कालीकट तट पर पहुंचा । भारत के समुद्री मार्ग की खोज ने पश्चिमी देशों के लिए यहां के दरवाजे खोल दिए।


और आगे की बात करें तो आज ही 8 जुलाई को 1937 में उपन्यासकार गिरिराज किशोर जी का जन्म हुआ था। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ था। 1960 से 64 तक उत्तर प्रदेश सरकार में सेवायोजन व प्रोबेशन अधिकारी के रूप में कार्य किए । बाद में कानपुर विश्वविद्यालय और आईआईटी कानपुर में भी सेवाएं दी इस दौरान साहित्य साधन चलती रही। 1966 में पहला उपन्यास 'लोग' प्रकाशित हो गया था। 'ढाई घर' और गांधीजी के अफ्रीका प्रवास पर लिखे 'पहला गिरमिटिया' ने विशेष पहचान दिलाई। कहानी और नाटक लेखन में बहुत अच्छी पकड़ थी।

No comments:

Post a Comment