11.4.26

प्रभु श्री राम जी से सीखना चाहिए-

श्री राम जी से सीखना चाहिए-

 🚩 1. सभी से हंसते-मुस्कुराते मिलना।

   🚩 2 . लोगों के नामों को याद रखना और उन्हें, उन्हीं नाम से संबोधित करना।

   🚩 3 . दूसरों की बातों को ध्यान और धीरज से सुनना।

    🚩4 . लोगों के प्रति सच्ची निष्ठा रखना।

   🚩 5 . दूसरे व्यक्तियों को सम्मान देना।

    🚩6 . किसी को अपने विचार मनवाने के लिए तर्क और विवाद का सहारा नहीं लेना।

  🚩  7 . उच्च आदर्श व सिद्धांत का पालन करने में हर कठिनाई को सहन करने के लिए तैयार रहना।

  🚩  8 . दूसरे के विचारों और भावनाओं के प्रति सच्ची सहानुभूति रखना।

   🚩 9 . दूसरे की दृष्टि से घटनाओं या वस्तुओं को देखने का प्रयास करना।

  🚩 10.अपनी त्रुटि(गलती) को शीघ्र स्वीकार कर लेना।

  🚩  11. दूसरे व्यक्तियों के विचारों के प्रति आदर की भावना होना।

No comments:

Post a Comment