11.4.26

विश्व होम्योपैथी दिवस | World Homeopathy Day |


विश्व होम्योपैथी दिवस- 10 अप्रैल 2026

🍀इस दिन का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा की होम्योपैथिक प्रणाली के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसकी पहुंच में सुधार करना है।

🍀यह दिन होम्योपैथी के संस्थापक और महान जर्मन चिकित्सक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

🍀होम्योपैथी चिकित्सा 'समः समम् शमयति' (लाइक कर्स लाइक) के सिद्धांत पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि समान ही समान का उपचार करता है।

🍀होम्योपैथी को एक सुरक्षित और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति माना जाता है, जिसके दुष्प्रभाव (साइड इफेक्ट्स) नगण्य होते हैं।

🍀भारत में इसे आयुष मंत्रालय के माध्यम से बढ़ावा दिया जाता है और भारत विश्व में होम्योपैथी के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है।

🍀इस दिन विभिन्न सेमिनार और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि लोग इस सस्ती और सुलभउपचार प्रणाली को अपना सकें।

🍀विश्व होम्योपैथी दिवस शोधकर्ताओं और डॉक्टरों को इस क्षेत्र में नई संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा करने का मंच प्रदान करता है।

🍀आधुनिक समय में तनाव और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के इलाज में होम्योपैथी एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभरी है।


प्रभु श्री राम जी से सीखना चाहिए-

श्री राम जी से सीखना चाहिए-

 🚩 1. सभी से हंसते-मुस्कुराते मिलना।

   🚩 2 . लोगों के नामों को याद रखना और उन्हें, उन्हीं नाम से संबोधित करना।

   🚩 3 . दूसरों की बातों को ध्यान और धीरज से सुनना।

    🚩4 . लोगों के प्रति सच्ची निष्ठा रखना।

   🚩 5 . दूसरे व्यक्तियों को सम्मान देना।

    🚩6 . किसी को अपने विचार मनवाने के लिए तर्क और विवाद का सहारा नहीं लेना।

  🚩  7 . उच्च आदर्श व सिद्धांत का पालन करने में हर कठिनाई को सहन करने के लिए तैयार रहना।

  🚩  8 . दूसरे के विचारों और भावनाओं के प्रति सच्ची सहानुभूति रखना।

   🚩 9 . दूसरे की दृष्टि से घटनाओं या वस्तुओं को देखने का प्रयास करना।

  🚩 10.अपनी त्रुटि(गलती) को शीघ्र स्वीकार कर लेना।

  🚩  11. दूसरे व्यक्तियों के विचारों के प्रति आदर की भावना होना।

9.4.26

Important General knowledge Question-Answer related to Earth



Q. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना झुकी है ?
Ans👉 23.30

Q. सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी की होती है?
Ans👉हिरण

Q . आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है?
Ans👉संयुक्त राज्य अमरीका

Q. निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रक कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है?
Ans👉विद्युत

Q.  विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था?
Ans👉हेनरी शीले ने

Q . प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि?
Ans👉प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है.

Q . दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक?
Ans👉 बढ़ता है

Q . ‘प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।’ यह न्यूटन का कौंन सा नियम है?
Ans👉 तीसरा नियम .

Q.  ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है?
Ans👉गंधक

Q . उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि?
Ans👉 लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है

Q . रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी?
Ans👉 हेनरी बेकरल ने

Q. पृथ्वी की किस गति से साल बनते हैं ?
Ans👉 परिक्रमण

Q. सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को कितना समय लगता है ?
Ans👉 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड यानी 365 दिन 6 घंटे ।

Q. पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे वक्त को क्या कहते हैं ?
Ans👉 सौर वर्ष

Q. प्रत्येक सौर वर्ष या कैलेंडर वर्ष में कितना समय बढ़ जाता है ?
Ans. 6 घंटे

Q. आकार और बनावट की दृष्टि से पृथ्वी किस ग्रह के समान है ?
Ans👉 शुक्र

River (नदियों) से जुड़े Question-Answer



🏞️ भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है? — गंगा

🏞️गंगा नदी का उद्गम कहाँ से होता है? — गंगोत्री ग्लेशियर (गोमुख)

🏞️ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम कहाँ है? — तिब्बत में मानसरोवर के पास

🏞️नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से होता है? — अमरकंटक पठार

🏞️ताप्ती (तापी) नदी का उद्गम कहाँ से होता है? — सतपुड़ा पर्वत

🏞️कावेरी नदी का उद्गम कहाँ है? — ब्रह्मगिरि पहाड़ी (कर्नाटक)

🏞️गोदावरी नदी का उद्गम कहाँ से होता है? — त्र्यंबकेश्वर (महाराष्ट्र)

🏞️कृष्णा नदी का उद्गम कहाँ है? — महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)

🏞️यमुना नदी का उद्गम कहाँ से होता है? — यमुनोत्री ग्लेशियर

🏞️भारत की सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी कौन-सी है? — गोदावरी

🏞️किस नदी को ‘दक्षिण गंगा’ कहा जाता है? — गोदावरी

🏞️नर्मदा और ताप्ती किस सागर में गिरती हैं? — अरब सागर

🏞️गंगा और ब्रह्मपुत्र मिलकर कौन-सा डेल्टा बनाती हैं? — सुंदरबन डेल्टा

🏞️किस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है? — कोसी नदी

🏞️दामोदर नदी को क्या कहा जाता है? — बंगाल का शोक

🏞️किस नदी को ‘पंजाब की जीवन रेखा’ कहा जाता है? — सतलुज

🏞️गंगा की सबसे लंबी सहायक नदी कौन-सी है? — यमुना

🏞️चंबल नदी किस नदी की सहायक नदी है? — यमुना

🏞️भारत और बांग्लादेश के बीच बहने वाली प्रमुख नदी कौन-सी है? — गंगा (पद्मा)

🏞️तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को क्या कहा जाता है? — सांगपो (Tsangpo)


राहुल सांकृत्यायन- बहुआयामी साहित्यकार, शोधकर्ता और विद्वान Rahul Sankrityayan – Multifaceted litterateur, researcher and scholar

राहुल सांकृत्यायन (9 अप्रैल 1893 - 14 अप्रैल 1963)


👉इनका जन्म उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में हुआ था, बचपन का नाम केदारनाथ पाण्डे था।

👉इन्हें आधुनिक हिन्दी यात्रा-साहित्य का 'जनक' माना जाता है, जिन्होंने 'अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा' का मंत्र दिया।

👉वे बहुभाषाविद् थे और उन्हें पाली, प्राकृत, अपभ्रंश, तिब्बती, चीनी, रूसी और फ़ारसी सहित लगभग 36 भाषाओं का गहरा ज्ञान था।

👉तिब्बत की अपनी चार कठिन यात्राओं के दौरान वे वहाँ से हज़ारों दुर्लभ संस्कृत पांडुलिपियाँ भारत लाए।

👉बौद्ध धर्म पर उनके गहन शोध के कारण उन्हें काशी के विद्वानों ने 'महापण्डित' की उपाधि से विभूषित किया।

👉इतिहास ग्रंथ 'मध्य एशिया का इतिहास' के लिए उन्हें वर्ष 1958 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

👉साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1963 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

👉वे एक क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी भी थे, जिन्होंने किसान आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और जेल भी गए।

✍️प्रसिद्ध कृतियाँ :

🙏वोल्गा से गंगा (कहानी संग्रह), दर्शन-दिग्दर्शन, मध्य एशिया का इतिहास, घुमक्कड़ शास्त्र, मेरी लद्दाख यात्रा, तिब्बत में सवा वर्ष, सिंह सेनापति, जय यौधेय, और उनकी आत्मकथा 'मेरी जीवन यात्रा'.....

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना Prime Minister's Mudra Scheme



🧞प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ


🪂प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को नई दिल्ली में की थी।

📜 8 अप्रैल 2026 को यह योजना अपनी गौरवशाली 11वीं वर्षगांठ मना रही है।

📜इस योजना की नोडल एजेंसी वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय है और इसके लाभार्थी गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि क्षेत्र के उद्यमी हैं।

📜PMMY के अंतर्गत ऋण चार श्रेणियों में दिया जाता है: शिशु (50,000 रुपए तक), किशोर (50,000 से 5 लाख रुपए), तरुण (5 से 10 लाख रुपए) और तरुण प्लस (10 से 20 लाख रुपए) जो व्यवसाय के विभिन्न विकास चरणों को पूरा करती हैं।

📜तरुण प्लस श्रेणी को केंद्रीय बजट 2024-25 में शामिल किया गया, जो उन व्यवसायों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता देती है जिन्होंने तरुण श्रेणी के तहत ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है।

📜इस योजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता जमानत मुक्त ऋण है, जिससे वे उद्यमी भी वित्त प्राप्त कर सकते हैं जिनके पास गिरवी रखने के लिए संपत्ति नहीं होती।

📜इससे देश भर में उद्यमिता की क्रांति को बढ़ावा मिला है। व्यापार वृद्धि अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रह गई है।

📜मानसिकता में बदलाव स्पष्ट है: लोग अब रोजगार चाहने वाले नहीं रह गए हैं, बल्कि वे रोजगार देने वाले बन रहे हैं।

📜यह छोटे शहरों और गांवों तक फैल रही है, जहां पहली बार उद्यमी अपनी नियति को साकार कर रहे हैं।


मंगल पांडे जी | (19 जुलाई 1827 - 08 अप्रैल 1857) |

मंगल पांडे 🌟

(19 जुलाई 1827 - 08 अप्रैल 1857)


✨उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था।

✨वे बंगाल नेटिव इन्फैंट्री की 34वीं रेजिमेंट में एक सिपाही थे।

✨उन्होंने बैरकपुर छावनी में 'एनफील्ड राइफल' के उन कारतूसों का विरोध किया, जिनमें गाय और सुअर की चर्बी होने की पुष्टि हुई थी।

✨29 मार्च, 1857 को उन्होंने विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए अंग्रेज़ अधिकारी मेजर ह्यूसन और लेफ्टिनेंट बॉब पर प्रहार किया।

✨उन्होंने "मारो फिरंगी को" का ऐतिहासिक नारा दिया, जो आगे चलकर पूरे देश में क्रांति का उद्घोष बना।

✨वे सैन्य विद्रोह के माध्यम से विदेशी शासन की जड़ों को हिलाने वाले पहले भारतीय सैनिक बने।

✨उन्हें 8 अप्रैल, 1857 को बैरकपुर (पश्चिम बंगाल) में निर्धारित तिथि से 10 दिन पूर्व ही फाँसी दे दी गई।

✨उनके बलिदान ने मेरठ, दिल्ली और कानपुर सहित समूचे उत्तर भारत में 1857 की महान क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित की।

⚡भारत सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया और उनकी शहादत को 'भारतीय स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध' के बीज के रूप में स्वीकार किया।