28.1.26

Dark Horse Novel by Nilotpal Mrinal Ji ✨✨✨✨✨💕


डार्क हॉर्स मतलब, रेस में दौड़ता ऐसा घोड़ा जिसपर किसी ने दांव नहीं लगाया हो, जिससे किसी ने जीतने की उम्मीद न की हो और वही घोड़ा सबको पीछे छोड़ आगे निकल जाए, वही 'Dark Horse' कहलाता है। डार्क हॉर्स जिसको 'नीलोत्पल मृणाल' जी ने लिखा है कि जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। इनके लेखन की सबसे अच्छी बात यह है कि ये खुद पात्रों को उन्हीं के भाषा में बोलने देते हैं जिससे पढ़ने में आपको आनंद आता है। यदि आप सिविल सर्विसेज या किसी भी एग्जाम की तैयारी करने जा रहे हैं तो सबसे पहले यह उपन्यास जरूर पढ़ें। एक तैयारी करने वाला बच्चा किन-किन चीज़ों से गुजरता है..सब आपको मालूम चल जाएगा और यह भी सीख मिलेगा कि कहां क्या करना है, क्या नहीं करना है! श्री राम भईया द्वारा बताए गए कई उपन्यास पढ़ कर मुझे बहुत कुछ जानने और सीखने को मिल रहा है। आप सभी से भी मैं यह कहना चाहूंगा कि किताबें पढ़ने की आदत डालें।

23.1.26

Gunaho Ka Devta Review



जब आप नीलोत्पल मृणाल जी द्वारा लिखा उपन्यास 'औघड़' पढ़ते हैं तो न चाहते हुए भी आप इसमें डूब जाते हैं। साहित्य समाज का दर्पण होता है यह बात भी आप औघड़ पढ़ते हुए जान जाएंगे। इसमें आपको गांव की जिंदगी और वहां की राजनीति, जाति-पाति, छुआछूत, ऊंच-नीच और कई पहलुओं को बताया हुआ है। इतना बढ़िया तरीके से उपन्यास को लिखा गया है कि जब आप पढ़ते हैं तो सबकुछ आपके मस्तिष्क में दिखाई पड़ता है, इसको लेखन की कला कह सकते हैं। आप जब समापन की ओर बढ़ते हैं तो दिल की धड़कने बढ़ जाती है, विरंची के लिए आपका सम्मान बढ़ जाता है और आप दंग रह जाते हैं कि ऐसा नहीं होना था!

18.1.26

JK Temple, Kanpur UP.

Charbagh Railway Station 🚉

Aughad by Nilotpal Mrinal. 5*/5*


जब आप नीलोत्पल मृणाल जी द्वारा लिखा उपन्यास 'औघड़' पढ़ते हैं तो न चाहते हुए भी आप इसमें डूब जाते हैं। साहित्य समाज का दर्पण होता है यह बात भी आप औघड़ पढ़ते हुए जान जाएंगे। इसमें आपको गांव की जिंदगी और वहां की राजनीति, जाति-पाति, छुआछूत, ऊंच-नीच और कई पहलुओं को बताया हुआ है। इतना बढ़िया तरीके से उपन्यास को लिखा गया है कि जब आप पढ़ते हैं तो सबकुछ आपके मस्तिष्क में दिखाई पड़ता है, इसको लेखन की कला कह सकते हैं। आप जब समापन की ओर बढ़ते हैं तो दिल की धड़कने बढ़ जाती है, विरंची के लिए आपका सम्मान बढ़ जाता है और आप दंग रह जाते हैं कि ऐसा नहीं होना था!

15.1.26

Makar Sankranti Ki Shubhkamnayein..🌞

https://www.facebook.com/share/1GV4hkqhdZ/

मकर संक्रांति भारत के सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन त्योहारों में से एक है। इसे मुख्य रूप से खगोलीय, धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों से मनाया जाता है।

इसके मनाए जाने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

1. खगोलीय और वैज्ञानिक कारण (सूर्य का उत्तरायण)
राशि परिवर्तन: इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। 'संक्रांति' का अर्थ ही संक्रमण या प्रवेश करना होता है।

दिनों का बड़ा होना: मकर संक्रांति से सूर्य 'उत्तरायण' (उत्तर की ओर गमन) होने लगते हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से इस दिन के बाद उत्तरी गोलार्ध में दिन धीरे-धीरे बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं, जो शीत ऋतु के कम होने और वसंत के आगमन का प्रतीक है।

2. धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं
पिता-पुत्र का मिलन: पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव (जो मकर राशि के स्वामी हैं) के घर मिलने जाते हैं। यह पर्व पिता-पुत्र के प्रेम और कटुता को भुलाकर नई शुरुआत करने का प्रतीक है।

भीष्म पितामह की कथा: महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए उत्तरायण का ही इंतजार किया था, क्योंकि माना जाता है कि इस काल में प्राण त्यागने वाली आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है।

गंगा का धरती पर आगमन: एक अन्य मान्यता के अनुसार, इसी दिन मां गंगा राजा भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होते हुए सागर में जाकर मिली थीं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

3. कृषि और सामाजिक महत्व
फसल उत्सव: भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस समय तक किसान अपनी नई फसल (विशेषकर धान और तिल) काट चुके होते हैं। वे इस समृद्धि के लिए सूर्य देव और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

एकता का प्रतीक: इसे पूरे भारत में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, जैसे उत्तर भारत में खिचड़ी, पंजाब में लोहड़ी, गुजरात में उत्तरायण, तमिलनाडु में पोंगल और असम में बिहू।

इस दिन क्या किया जाता है?
तिल-गुड़ का सेवन: सर्दियों में शरीर को गर्मी देने के लिए तिल और गुड़ के लड्डू खाए जाते हैं। यह मिठास भरे संबंधों का भी प्रतीक है।

दान-पुण्य: इस दिन खिचड़ी, कंबल, तिल और अनाज दान करने का विशेष महत्व है।

पतंगबाजी: गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है।


9.1.26

Osho

"प्यार तभी सच्चा होता है जब कोई एक-दूसरे के व्यक्तिगत मामलों में दखल न दे। प्यार में दोनों को एक-दूसरे की निजता का सम्मान करना चाहिए।"
#osho #oshoquotes #oshohindiquotes

Osho ✨

"ज्ञान को केवल दिमाग से प्राप्त नहीं किया जा सकता है, इसे अनुभव से भी प्राप्त किया जाना चाहिए।"


#osho #oshoquotes #quoteoftheday

7.1.26

Life Lesson ✨

सोशल मीडिया पर नेगेटिव लोगों को अनफॉलो कर दें। 

4.1.26

Life Lesson ✨

आप मंदिर इसलिए जाओ क्योंकि मंदिर जाने से मानसिक सुकून मिलता है, और यदि आपका मस्तिष्क शांत रहेगा तो आप सही निर्णय ले पाओगे और खुश रहोगे। 

3.1.26

😎

Life Lesson

खुद पर काम करना शुरू करो यदि सम्मान कमाना चाहते हो।

2.1.26

Sugar Avoid kyon karein?

यदि आप चीनी से बनी हुई चीजें खाना बहुत हद तक कम कर देते हैं तो आपको निम्न फायदे होंगे-

👉 आपका फेस क्लीन हो जाएगा।
👉 फेस पर से पिंपल कम हो जाएंगे।
👉 हड्डियों का दर्द कम हो जाएगा।
👉 आपका खाना अच्छे से पचने लगेगा।
👉 आपके बॉडी से एकस्ट्रा फैट कम हो जाएगा।
👉 आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

अगर आपका मीठा खाने का मन भी करे तो नेचुरल चीजें, जिसमें मिठास हो..को खा सकते हैं।


1.1.26

Stranger Things Season 5 Episode 8 mein EL ke zinda hone ke evidence 🧾

1) Us batmeez aurat se bachne ke liye gayab hone ka plan ki na uske samne aayenge na future mein khojegi.

2) Bus ke pichhe Darwaje ka khulna.

3) Sound ka El par bilkul na effect hona yah darshata hai ki tufan mein kewal illusion tha.

4) El ki fingeres blur hona bhi illusion ko dikhata hai.

5) Jab Harbour kali ko bacahne ke liye dava lene jata hai tabhi kali aur EL ka plan ban jata hai.

Ye sab cheeje mike bhi notice kiya rahta hai aur apni kahani mein sach bata deta hai. Bus ending mein phir se EL aur sab logo ko sath mein mila deta to aur accha hota..



Stranger Things Season 5 Review ✨😊

4*/5*

1) बहुत ही उम्दा सीरीज।
2) नेचुरल एक्टिंग।
3) इमोशन से भरपूर।
4) नाइस एंडिंग।
5) सभी ने अपना किरदार अच्छे से निभाया है।

Baba Bhadeshwarnath Mandir 🚩 Basti ❤️

2026 को कैसे बेहतरीन बनाएं? 😊

1) ईश्वर में आस्था रखें।
2) बड़ों का सम्मान करें।
3) आपकी जो भी ड्यूटी हो..उसे ईमानदारी से करें।
4) अपने देश को अपना घर समझे और जैसे घर में साफ सफाई रखते हैं वैसे ही देश को साफ रखें।
5) सोशल मीडिया पर अनजाने लोगों को न जोड़ें।
6) नेगेटिव सोचना बंद करें।
7) सहयोग की भावना रखें।
8) न कहना भी सीखें।
9) अपने सेहत का ध्यान रखें।
10) किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें।
11) मोबाइल फोन के फालतू के एप्लीकेशन डिलीट कर दें या उसे म्यूट करके रखें।
12) फैमिली फोटोज पब्लिकली न अपलोड करें।
13) अगर कोई वास्तव में मेहनत कर रहा हो तो उसकी बुराई करने से बचें।
14) याद रखें जिंदगी भी न्यूटन के तीसरे नियम पर चलती है, जैसा आप दूसरों के साथ करेंगे वैसा ही लौट कर आएगा।
15) मंदिर जरूर जाया करिए।
16) सेहत का सही रहना बहुत जरूरी है इसलिए सेहत से खिलवाड़ न करें।
17) किसी भी प्रकार के सूखे नसे से बचें।
18) गंदे विचारों से बचें।
19) परिवार जोड़ने वाले बनें न कि तोड़ने वाले।
20) दूसरों का भला सोचें।
21) हेलमेट पहन कर बाइक चलाएं।
22) गुटका खाने की आदत बिल्कुल न डालें।
23) पैसे सेव करके ट्रैवलिंग जरूर करें।
24) ट्रैवलिंग ऐसे लोगों के साथ ही करें जिसके साथ आपकी सोच मैच करती हो।
25) अगर आप शादी शुदा हैं तो अपने पार्टनर को पूरा सम्मान दें।
26) अपने मम्मी पापा का ध्यान रखें।
27) प्रेमानंद जी महराज को जरूर सुनते रहें।
28) आप खाली बैठे हों या जब भी समय मिले राधा राधा नाम मन में जरूर जाप करें।
29) अपना आज सुधारिए आपका कल खुद ब खुद सुधर जाएगा।
30) अच्छे लोगों से जुड़े रहिए।
31) नेगेटिव लोगों को अवॉइड करिए।
32) सोशल मीडिया पर भी नेगेटिव लोगों या अनजान लोगों को न फॉलो करिएगा।
33) अपने सीक्रेट्स कभी भी किसी से शेयर न करिए।
34) अपने स्किल्स पर काम करते रहिए।
35) जिंदगी बहुत खूबसूरत है, ये हम सबके खुद के हाथ में है कि हम कैसे जीना चाहते हैं। 

अपनी खुशियों की चाबी अपने हाथ में रखें। यह साल आपका है! नया साल आपका मंगलमय हो। ✨❤️ 🧿😊🙏



2026 😊

अपनी खुशियों की चाबी अपने हाथ में रखें। यह साल आपका है! नया साल आपका मंगलमय हो। ✨❤️ 🧿😊🙏

31.12.25

❤️

परिवार को जोड़ के रखना सीखिए।

🙏

बड़ों का सम्मान करो।

🚩

मंदिर जरूर जाओ आपको मानसिक शांति मिलेगी।

28.12.25

Don't Accept

अगर आप सेलिब्रिटी नहीं हैं तो सोशल मीडिया पर अनजाने लोगों को न जोड़ें।