Thursday, 1 January 2026

2026 को कैसे बेहतरीन बनाएं? 😊

1) ईश्वर में आस्था रखें।
2) बड़ों का सम्मान करें।
3) आपकी जो भी ड्यूटी हो..उसे ईमानदारी से करें।
4) अपने देश को अपना घर समझे और जैसे घर में साफ सफाई रखते हैं वैसे ही देश को साफ रखें।
5) सोशल मीडिया पर अनजाने लोगों को न जोड़ें।
6) नेगेटिव सोचना बंद करें।
7) सहयोग की भावना रखें।
8) न कहना भी सीखें।
9) अपने सेहत का ध्यान रखें।
10) किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें।
11) मोबाइल फोन के फालतू के एप्लीकेशन डिलीट कर दें या उसे म्यूट करके रखें।
12) फैमिली फोटोज पब्लिकली न अपलोड करें।
13) अगर कोई वास्तव में मेहनत कर रहा हो तो उसकी बुराई करने से बचें।
14) याद रखें जिंदगी भी न्यूटन के तीसरे नियम पर चलती है, जैसा आप दूसरों के साथ करेंगे वैसा ही लौट कर आएगा।
15) मंदिर जरूर जाया करिए।
16) सेहत का सही रहना बहुत जरूरी है इसलिए सेहत से खिलवाड़ न करें।
17) किसी भी प्रकार के सूखे नसे से बचें।
18) गंदे विचारों से बचें।
19) परिवार जोड़ने वाले बनें न कि तोड़ने वाले।
20) दूसरों का भला सोचें।
21) हेलमेट पहन कर बाइक चलाएं।
22) गुटका खाने की आदत बिल्कुल न डालें।
23) पैसे सेव करके ट्रैवलिंग जरूर करें।
24) ट्रैवलिंग ऐसे लोगों के साथ ही करें जिसके साथ आपकी सोच मैच करती हो।
25) अगर आप शादी शुदा हैं तो अपने पार्टनर को पूरा सम्मान दें।
26) अपने मम्मी पापा का ध्यान रखें।
27) प्रेमानंद जी महराज को जरूर सुनते रहें।
28) आप खाली बैठे हों या जब भी समय मिले राधा राधा नाम मन में जरूर जाप करें।
29) अपना आज सुधारिए आपका कल खुद ब खुद सुधर जाएगा।
30) अच्छे लोगों से जुड़े रहिए।
31) नेगेटिव लोगों को अवॉइड करिए।
32) सोशल मीडिया पर भी नेगेटिव लोगों या अनजान लोगों को न फॉलो करिएगा।
33) अपने सीक्रेट्स कभी भी किसी से शेयर न करिए।
34) अपने स्किल्स पर काम करते रहिए।
35) जिंदगी बहुत खूबसूरत है, ये हम सबके खुद के हाथ में है कि हम कैसे जीना चाहते हैं। 

अपनी खुशियों की चाबी अपने हाथ में रखें। यह साल आपका है! नया साल आपका मंगलमय हो। ✨❤️ 🧿😊🙏



No comments:

Post a Comment