Friday, 2 January 2026

Sugar Avoid kyon karein?

यदि आप चीनी से बनी हुई चीजें खाना बहुत हद तक कम कर देते हैं तो आपको निम्न फायदे होंगे-

👉 आपका फेस क्लीन हो जाएगा।
👉 फेस पर से पिंपल कम हो जाएंगे।
👉 हड्डियों का दर्द कम हो जाएगा।
👉 आपका खाना अच्छे से पचने लगेगा।
👉 आपके बॉडी से एकस्ट्रा फैट कम हो जाएगा।
👉 आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

अगर आपका मीठा खाने का मन भी करे तो नेचुरल चीजें, जिसमें मिठास हो..को खा सकते हैं।


Thursday, 1 January 2026

Stranger Things Season 5 Episode 8 mein EL ke zinda hone ke evidence 🧾

1) Us batmeez aurat se bachne ke liye gayab hone ka plan ki na uske samne aayenge na future mein khojegi.

2) Bus ke pichhe Darwaje ka khulna.

3) Sound ka El par bilkul na effect hona yah darshata hai ki tufan mein kewal illusion tha.

4) El ki fingeres blur hona bhi illusion ko dikhata hai.

5) Jab Harbour kali ko bacahne ke liye dava lene jata hai tabhi kali aur EL ka plan ban jata hai.

Ye sab cheeje mike bhi notice kiya rahta hai aur apni kahani mein sach bata deta hai. Bus ending mein phir se EL aur sab logo ko sath mein mila deta to aur accha hota..



Stranger Things Season 5 Review ✨😊

4*/5*

1) बहुत ही उम्दा सीरीज।
2) नेचुरल एक्टिंग।
3) इमोशन से भरपूर।
4) नाइस एंडिंग।
5) सभी ने अपना किरदार अच्छे से निभाया है।

Baba Bhadeshwarnath Mandir 🚩 Basti ❤️

2026 को कैसे बेहतरीन बनाएं? 😊

1) ईश्वर में आस्था रखें।
2) बड़ों का सम्मान करें।
3) आपकी जो भी ड्यूटी हो..उसे ईमानदारी से करें।
4) अपने देश को अपना घर समझे और जैसे घर में साफ सफाई रखते हैं वैसे ही देश को साफ रखें।
5) सोशल मीडिया पर अनजाने लोगों को न जोड़ें।
6) नेगेटिव सोचना बंद करें।
7) सहयोग की भावना रखें।
8) न कहना भी सीखें।
9) अपने सेहत का ध्यान रखें।
10) किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें।
11) मोबाइल फोन के फालतू के एप्लीकेशन डिलीट कर दें या उसे म्यूट करके रखें।
12) फैमिली फोटोज पब्लिकली न अपलोड करें।
13) अगर कोई वास्तव में मेहनत कर रहा हो तो उसकी बुराई करने से बचें।
14) याद रखें जिंदगी भी न्यूटन के तीसरे नियम पर चलती है, जैसा आप दूसरों के साथ करेंगे वैसा ही लौट कर आएगा।
15) मंदिर जरूर जाया करिए।
16) सेहत का सही रहना बहुत जरूरी है इसलिए सेहत से खिलवाड़ न करें।
17) किसी भी प्रकार के सूखे नसे से बचें।
18) गंदे विचारों से बचें।
19) परिवार जोड़ने वाले बनें न कि तोड़ने वाले।
20) दूसरों का भला सोचें।
21) हेलमेट पहन कर बाइक चलाएं।
22) गुटका खाने की आदत बिल्कुल न डालें।
23) पैसे सेव करके ट्रैवलिंग जरूर करें।
24) ट्रैवलिंग ऐसे लोगों के साथ ही करें जिसके साथ आपकी सोच मैच करती हो।
25) अगर आप शादी शुदा हैं तो अपने पार्टनर को पूरा सम्मान दें।
26) अपने मम्मी पापा का ध्यान रखें।
27) प्रेमानंद जी महराज को जरूर सुनते रहें।
28) आप खाली बैठे हों या जब भी समय मिले राधा राधा नाम मन में जरूर जाप करें।
29) अपना आज सुधारिए आपका कल खुद ब खुद सुधर जाएगा।
30) अच्छे लोगों से जुड़े रहिए।
31) नेगेटिव लोगों को अवॉइड करिए।
32) सोशल मीडिया पर भी नेगेटिव लोगों या अनजान लोगों को न फॉलो करिएगा।
33) अपने सीक्रेट्स कभी भी किसी से शेयर न करिए।
34) अपने स्किल्स पर काम करते रहिए।
35) जिंदगी बहुत खूबसूरत है, ये हम सबके खुद के हाथ में है कि हम कैसे जीना चाहते हैं। 

अपनी खुशियों की चाबी अपने हाथ में रखें। यह साल आपका है! नया साल आपका मंगलमय हो। ✨❤️ 🧿😊🙏



2026 😊

अपनी खुशियों की चाबी अपने हाथ में रखें। यह साल आपका है! नया साल आपका मंगलमय हो। ✨❤️ 🧿😊🙏

Wednesday, 31 December 2025

❤️

परिवार को जोड़ के रखना सीखिए।