3.10.25
22.9.25
16.9.25
Google Gemini AI generated Image Prompt
Create a retro vintage grainy but bright image of the reference picture but draped in a perfect plain chiffon dark green shirt and beige colour pants Pinteresty aesthetic retro outfit. It must feel like a 90s movie dark brown wavy curly hair. The guy is standing against a solid wall deep shadows and contrast drama, creating a mysterious and artistic atmosphere
where the lighting is warm with a golden tones of evoking a sunset or golden hour glow. The background is minimalist and slightly textured the expression on his face is moody, calm yet happy and introspective.
2.9.25
23.8.25
22.8.25
मातारानी के दर्शन के लिए कैसे जाएं?
कहा जाता है कि माता रानी के दर्शन वही लोग कर पाते हैं जिसका बुलावा आता है..और यह बात 100 प्रतिशत सत्य भी है। जो लोग माता रानी के दर्शन कर चुके होंगे उनको इसका आभास जरूर होगा। तो आइए बात करते हैं माता वैष्णो देवी जी के दरबार कैसे जाएं?..अगर आप भी माता रानी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ट्रेन टिकट 2 महीने पहले ही सुबह 8 बजे IRCTC के एप्लीकेशन से बुक कर लें तभी कन्फर्म सीट मिल पाएगी। कोशिश यही करिए कि सीधे कटरा रेलवे स्टेशन का टिकट मिल जाए और अगर नहीं मिल पाता तो जम्मू तवी का बुक करके वही से या तो दूसरा ट्रेन ले लीजिए या बस जिसका किराया 80 से 150 तक पर पर्सन हो सकता है, से कटरा जा सकते हैं। कटरा चौराहे के पास ही आपको होटल्स और धर्मशाला आसानी से मिल जाता है। नहा करके बस स्टैण्ड के पास ही RFID यात्रा कार्ड बनवा कर शाम 6 बजे तक भवन के लिए निकल जाइए। 12am से 1am बजे तक आप अर्धकुंवारी माता मंदिर पहुंच जाएंगे। वहां पर टिकट लेकर एक घंटे में अर्धकुंवारी में दर्शन करके भवन के लिए निकल जाइए। भवन के पास विश्रामालय है, वहां से कंबल लेकर आराम करिए, जिसके लिए आपको 100rs पर कंबल जमा कराने होते हैं। कंबल सुबह 5 बजे या 6 बजे वापस करके आपको पैसे वापस मिल जाते हैं। सुबह नहा कर 8 बजे अपना समान डिजिटल लॉकर में जमा कराकर जिसका फीस 50 रुपए पर लॉकर लगते हैं मातारानी के दर्शन के लिए लाइन में लग जाएं। क्योंकि आरती के बाद सुबह 8 बजे से दर्शन शुरू हो जाते हैं। मातारानी के दर्शन के बाद आप बाहर आकर कुछ नाश्ता पानी करके भैरव बाबा के दर्शन के लिए रोपवे का टिकट ले लीजिए। जिसके लिए आपको 100 रुपए पर पर्सन आने जाने के लिए देने होते हैं। भैरव बाबा के दर्शन करके आप वहां ऊपर से मातारानी के भवन का भव्य दर्शन भी करने को पाएंगे।
कुछ ध ् यान देने वाली बातें-
1) ट्रेन में अपने सामान का ध्यान रखें।
2) स्टेशन पर कही गाड़ी रुके तो और सतर्क रहें।
3) स्टेशन का पानी पीने से बचें।
4) RFID कार्ड जरूर बनवा लें, जिसके लिए आधार पास में रखें।
5) बारिश के मौसम में भीगते हुए चढ़ाई न करें।
6) रुकते हुए जाएं।
7) ग्रुप के साथ ही रहें।
8) रोपवे का ऑनलाइन टिकट निकलवा लें इससे आपको घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
9) भवन के पास डोरमेट्री के लिए भी ऑनलाइन टिकट जरूरी है।
10) चढ़ाई करते समय जगह जगह आपको निर्मल जल और अच्छे खाने पीने के शॉप मिल जाएंगे तो आपको खाने पीने का सामान लेके जाने की जरूरत नहीं है।
11) चढ़ाई करते समय सीढ़ी का प्रयोग न करें।
21.8.25
नैनीताल की यात्रा।
#नैनीताल जाने के लिए आपको #काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए टिकट लेना होगा। उसके बाद स्टेशन के बाहर से ही आपको स्कूटी या बाइक रेंट पर मिल जाएगा, जिसका चार्ज 500 से 1000 प्रति दिन तक हो सकता है। या छोटी कार का 1000 से 1200 और एर्टिगा कार का 1400 से 1500 तक देकर आप नैनीताल 2 घंटे में पहुंच जाएंगे। वीकेंड और सीजन में होटल के रेट बहुत ज्यादा रहते हैं, ऑफ सीजन में रेट ऑन सीजन के मुकाबले आधे रहते हैं। और अगर आप धर्मशाला में रुकते हैं तो रेट बहुत ही कम होता है। घूमने के लिए एक से दो दिन बहुत है। पहले दिन आप #नैनी झील घूम लो, बोटिंग का आनंद लो जिसका फेयर 320 से 420 तक होता है, एक बोट पर 3 लोग बैठ सकते हैं बोट ऑपरेटर को लेके चार लोग, और पैडल वाले पर 4 जन लोग। झील के दूसरे छोर पर माता नैना देवी जी का मंदिर है..वहां दर्शन जरूर करें। चौराहे से माता नैना देवी के मंदिर के गेट तक E रिक्शा का टिकट 15/पर्सन लगता है। दर्शन करके उधर से पैदल आना ज्यादा सही पड़ता है, क्योंकि इससे आप मॉल रोड घूमते हुए वापस आ जाते हैं। दूसरे दिन अगर आपने स्कूटी या बाइक रेंट ली है तो सुबह 10 बजे राजभवन वाले रास्ते की ओर से सारे व्यू प्वाइंट कवर कर सकते हैं। जिसमें आप 4 घंटे में वापस रूम पर आ सकते हैं, उसके बाद कुछ खा पीकर और थोड़ा आराम करके आप नीम करौली बाबा जी के दर्शन के लिए निकल जाओ, 3 से 4 घंटे में आप वहां भी दर्शन करके वापस आ जाएंगे। अगर आपने स्कूटी काठगोदाम से रेंट पर लिया हो तो वही से स्टेशन चले जाओ। और अगर स्कूटी या बाइक नैनीताल झील के आसपास लिया हो तो वापस आके गाड़ी वापस करके, कार बुक करके स्टेशन चले जाओ।
कुछ ध्यान देने वाली बातें-
1) स्कूटी या बाइक रेंट पर लेते समय उसका वीडियो तुरंत बना लें।
2) मॉल रोड पर गाड़ी न लेके जाएं, वहां पर 10 हजार तक का चालान कट सकता है।
3) ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी नहीं मिलता।
4) हेलमेट दोनों जन को पहनना है।
5) कुछ वूलन कपड़े जरूर ले जाएं।
6) ऑयली चीजे अवॉइड करें।
7) ड्रिंक करके ड्राइव न करें।
8) कुछ पहाड़ी लोग बहुत गंदा बिहेव करते हैं बाकी बहुत अच्छा।
9) नो पार्किंग जोन में गाड़ी न पार्क करें।
10) पहाड़ में केवल अपने लेन में ही रहे, ओवरटेक करने से बचे।
16.7.25
13.7.25
8.7.25
30.6.25
20.6.25
Subscribe to:
Posts (Atom)

































